रविवार, 29 अप्रैल 2012

वाह  मदर इण्डिया !

अभी हाल में बिहार के दरभंगा में एक माँ ने अपने खूनी बेटे के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराकर न केवल उसे कानून के हवाले किया, अपितु अपनी पोती की गवाही के साथ अपनी पत्नी के हत्यारे उस बेटे को सलाखों के पीछे पहुंचवा दिया। रिपोर्ट के अनुसार सरस्वती देवी नामक  इस महिला  के  बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद  अपनी पत्नी ई हत्या कर दी तो उसकी नाबालिग  बेटी ने शोर मचाया  जिसे सुनकर लड़के माँ सरस्वती देवी व् अन्य पडौसी वहां इकट्ठे हो गए। उस समय सरस्वती देवी की पुत्रवधू अपनी अंतिम सांसें ले रही थी। लोगों की भीड़ देखकर  हत्यारा वहां से भाग निकला।  तत्पश्चात सरस्वती देवी ने अपनी पोती को साथ लेकार अपने ही बेटे के विरुद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और न्याय का साथ देते हुए पोती की गवाही के आधार पर अपने ही कलेजे के टुकड़े को सजा दिलाई। यह वाक्य सुनकर मदर इण्डिया फ़िल्म  की याद बरबस ही आ जाती है जिसमें माँ ने गलत राह पर चल रहे अपने ही कलेजे के टुकड़े को गोली मार दी थी।  इन दोनों मामलों में से किसी में भी माँ का दिल न रोया हो ऐसा नहीं है , दोनों में ही ममता ने न्याय का भी साथ दिया और माँ की आत्मा को भी नहीं मरने दिया। ऐसे उदाहरण कम ही देखने को मिलते हैं। 
मेरा अन्य ब्लॉग है: parat dar parat  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें