शुक्रवार, 27 अप्रैल 2012

no ameriki vija 4 modi

मोदी को वीजा दे भी तो कैसे?

एक अमेरिकी सांसद द्वारा लिखे पत्र के जवाब में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का यह बयान कोइ हैरान या परेशान करने वाला नहीं है  कि उनके देश में आने के लिए मोदी को वीजा  देने के बारे में उनकी सरकार की नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। सीधा सा अर्थ है कि मोदी को अमेरिका जाने के लिए वीजा नहीं देने के अपने पूर्व के फैसले पर अमेरिका अडिग है। बात बिलकुल ही सीधी है कि भारत में सियासी हालत ऐसे हैं कि गुजरात  में मोदी के प्रगति के आयामों का मुकाबला करने में केंद्र सरकार तक असमर्थ हैं और अन्य किसी राज्य के मुकाबले गुजरात की प्रगति की गति सर्वाधिक है। इससे अनेक ईर्ष्यालु राजनेता हैं जो कि अपना प्रभाव अमेरिका तक रखते हैं और वे मोदी को मुसलमानों का हत्यारा बताने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं। उधर हमारे पडौसी मुल्क पाकिस्तान को भला कैसे नाराज करे अमेरिका क्योंकि पाकिस्तान से बढ़िया पिछलग्गू और जी हुजूरी वाले साथी को ढूँढना, और वो भी चीन जैसे पारम्परिक दुश्मन के पास, कोई आसन काम नहीं है। अमेरिका के इस दोस्त को मोदी तो फूटी आँख नहीं सुहाता है क्योंकि पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने मिलकर मोदी की तस्वीर कुछ इस तरह की बना दी है कि वे मोदी को मुसलमानों का हत्यारा मानते हैं।अब अंदाजा लगाना कोई मुश्किल काम नहीं है कि अमेरिका मोदी को वीजा न देने की अपनी नीति पर क्यों कायम है? 
मेरा अन्य ब्लॉग है : parat dar parat      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें