बुधवार, 13 जून 2012

summer vacation camp in schools

आजकल स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियाँ हैं। इस कारण कई स्कूलों में   सम्मर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इन कैम्पों के माध्यम से बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार विभिन्न गतिविधियों  में अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर देने की बात कही जाती है। इनमें विभिन्न विषयों के  जानकारों   को बुलाकर बच्चों को  विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाती है। ये अच्छे  और  शुभ   संकेत हैं। यह बात दीगर है कि हर बात में  हमेशा ही सुधार  की गुंजायश बनी रहती है। अत: इस कार्य में सुधार की ओर हम विभाग का ध्यान दिलाना चाहते हैं। आशा है इन कैम्पों के द्वारा नैतिक  शिक्षा  व्  व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देते हुए कुछ विषयों को अवश्य ही शामिल किया जाएगा।

मेरे अन्य ब्लॉग हैं: parat dar parat  & taumolad 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें